शहर में जाम से लोग रहे हलकान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 1:54 AM

विज्ञापन

लखीसराय : शहर में बढ़ती आबादी एवं सिकुड़ती सड़क के कारण सड़क जाम होना लोगों के नासुर बन चुका है. सोमवार को भी नया बाजार एवं विद्यापीठ चौक पर जाम होने के कारण लोगों के फुटपाथ पर पैदल भी चलना दुश्वार को रहा था. एक तरफ सड़क अतिक्रमण वहीं दूसरी ओर चरमरायी ट्रैफिक व्यवस्था के […]

विज्ञापन
लखीसराय : शहर में बढ़ती आबादी एवं सिकुड़ती सड़क के कारण सड़क जाम होना लोगों के नासुर बन चुका है. सोमवार को भी नया बाजार एवं विद्यापीठ चौक पर जाम होने के कारण लोगों के फुटपाथ पर पैदल भी चलना दुश्वार को रहा था.
एक तरफ सड़क अतिक्रमण वहीं दूसरी ओर चरमरायी ट्रैफिक व्यवस्था के कारण जाम लगना जारी रहा, नया बाजार दालपट्टी से स्टेशन तक जाम लगना आम बात बन चुकी है.
वहीं विद्यापीठ चौक पर इन दिनों नाला निर्माण के कारण जाम लग जाता है. सड़क जाम होने के बाद उसमें फंसे वीआइपी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के गुजरने पर जाम तुरंत हटाया जाता है. प्रशासनिक अधिकारी के पुलिस बल जब लाठियां चटकाना शुरू करता है तो जाम तुरंत हट जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन