ePaper

रसोइया को दिया लॉलीपॉप : संघ

Updated at : 25 Feb 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
रसोइया को दिया लॉलीपॉप : संघ

लखीसराय : स्थानीय नया बाजार धर्मशाला के प्रांगण में बिहार राज्य मिड-डे मील वर्क्स यूनियन जिला कमेटी लखीसराय का विस्तारित बैठक किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता बबीता देवी एवं सैंफूल देवी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. बैठक में दिनांक गत 7 जनवरी 2019 से लगातार विद्यालय में एमडीएम कर्मी अपने-अपने स्कूल के अंदर […]

विज्ञापन

लखीसराय : स्थानीय नया बाजार धर्मशाला के प्रांगण में बिहार राज्य मिड-डे मील वर्क्स यूनियन जिला कमेटी लखीसराय का विस्तारित बैठक किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता बबीता देवी एवं सैंफूल देवी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.

बैठक में दिनांक गत 7 जनवरी 2019 से लगातार विद्यालय में एमडीएम कर्मी अपने-अपने स्कूल के अंदर खाना बंद कर हड़ताल करने के बाद बिहार के तानाशाही सरकार नीतीश कुमार ने सभी रसोइयों को महीने के मानदेय में 250 रुपये महीना बढ़ोतरी किया है, और साथ ही साथ केंद्र सरकार को राज्य सरकार ने 3 हजार रुपये मासिक वृद्धि करने का सिफारिश भी किया तथा गर्भवती रसोइया को तीन महीने तक मातृत्व अवकाश देने की घोषणा किया.

इन सभी मांगों को लेकर रसोइया ने स्पष्ट कहा कि सरकार हमलोगों को लॉलीपॉप देने का काम किया है. आने वाले लोकसभा चुनाव में रसोइया विरोधी सरकार को करारा जवाब दिया जायेगा. बैठक में जिला सचिव राजकुमार सिंह, बबीता देवी, रेखा देवी, सैंफूल देवी, बेबी देवी, मनोज साह, अजय कुमार, दिनकर कुमार, पंकज कुमार वर्मा, अंति देवी, चुनचुन देवी, जोगी यादव के अलावा दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन