अपने पैसे के इंतजार में एक घंटे तक बैंक के सीढ़ी पर बैठे-बैठे ही वृद्ध ने तोड़ा दम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2019 8:32 PM
लखीसराय : एक समय ऐसा था जब नोट बंदी के कारण कई लोगो की जान बैंक की लंबी लाइन में खड़ी-खड़ी चली जा रही थी, लेकिन कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को बिहार में लखीसराय के कजरा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में भी देखने को मिला. जहां रामचन्द्रपुर, जमालपुर निवासी बिनोद साव (80 वर्ष) […]
लखीसराय : एक समय ऐसा था जब नोट बंदी के कारण कई लोगो की जान बैंक की लंबी लाइन में खड़ी-खड़ी चली जा रही थी, लेकिन कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को बिहार में लखीसराय के कजरा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में भी देखने को मिला. जहां रामचन्द्रपुर, जमालपुर निवासी बिनोद साव (80 वर्ष) की जान बैंक में अपनी राशि निकालने के लिए सीढ़ी पर इंतजार में बैठे-बैठे ही चली गयी.
बताया जा रहा है बिनोद साव पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे. बिनोद साव के साथ पैसा निकालने आये उनके बेटे शशि प्रसाद ने बताया कि बाबू जी के इलाज के लिए राशि निकालने के लिए वे लोग दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक कजरा पहुंचे थे. पहुंचने के साथ ही बैंक में लंच का समय हो गया और बैंककर्मी लंच के लिए चले गये. वहीं बिनोद साव वृद्ध थे साथ ही एक सप्ताह से बीमार होने के कारण सीढ़ी पर चढ़ने मे देर हो गयी और बैककर्मी ने कहा कि लंच कर पैसा देते है. वह वृद्ध व्यक्ति एक घंटे तक सीढ़ी पर बैठे रहे और वही बैठे-बैठे उन्होंने अपने प्राण त्याग दिये.
बोले शाखा प्रबंधक
इस संबंध में दक्षिण बिहार बैंक कजरा के शाखा प्रबंधक शेखर पांडेय ने बताया कि बिनोद साव ने पैसे निकासी का फॉर्म पर दस्तखत किया, लेकिन सिर्फ आगे ही किया था तभी हमारे बैंक स्टाफ उनसे पीछे साइन कराने के लिए गया तो देखा कि वह सीढ़ी पर मृत पड़े हैं. अब मृत्यु होने के बाद वे पैसे कैसे दे सकते है. उनके साथ आये दामाद राजाराम कुमार ने बताया कि मैनेजर साहब बोले अब तो हम कुछ नहीं कर सकते, आप इनको ले जाइये. अब पहले मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा के लाइये तब जाकर उनका पैसा निकलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










