वैशाली जिला के महुआ के भाजपा नेता का नेम प्लेट लगाकर बोलेरो से बीयर की तस्करी करने वाले गिरफ्तार

लखीसराय : वैशाली जिला के महुआ के भाजपा नेता का नेम प्लेट लगाकर बोलेरो से बीयर की तस्करी करने वाले गिरफ्तार लोगों का अपराधिक रिकार्ड है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सराय थाना क्षेत्र के स्व़ कैलाश सिंह के पुत्र विपिन कुमार पर 1996 […]
लखीसराय : वैशाली जिला के महुआ के भाजपा नेता का नेम प्लेट लगाकर बोलेरो से बीयर की तस्करी करने वाले गिरफ्तार लोगों का अपराधिक रिकार्ड है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सराय थाना क्षेत्र के स्व़ कैलाश सिंह के पुत्र विपिन कुमार पर 1996 में हत्या का मामला दर्ज है. इसके साथ ही अन्य गिरफ्तार लोगों का भी आपराधिक रिकार्ड है. भाजपा नेता की वाहन के संबंध में एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो लोग गिरफ्तार हुए हैं उनमें कोई इस तरह का व्यक्ति नहीं है. वाहन के मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद ही वाहन इन लोगों के पास कैसे पहुंचा तथा नेम प्लेट लगाने के पीछे क्या कारण है का पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




