किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Updated:
विज्ञापन
किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

पक्ष के द्वारा गोलीबारी की घटना का अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन

एक पक्ष से दो भाई एवं पिता घायल, दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को लगी गोली एक घायल

घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्टल किया बरामद

लखीसराय. किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक गांव में पुरानी जमीन विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट किया गया. मारपीट के दौरान गोली बारी की घटना का अंजाम दिया गया. घटना में एक पक्ष से एक व्यक्ति के बैक साइड कमर के नीचे गोली लगी है. जबकि दूसरे पक्ष के दो भाई एवं पिता घायल हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जमीन बंटवारे के पुराने झगड़े को लेकर सिंहचक निवासी कन्नौदी यादव एवं मुल्की यादव के बीच बुधवार की सुबह की सुबह जमकर लाठी डंडे चटकाये गये. इस बीच एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी की घटना का अंजाम दिया गया है. गोली मोथी यादव के पुत्र मुल्की यादव को लगी है. घायल मुल्की यादव ने बताया कि उन्हें कमर के नीचे गोली लगी है. उनके भाई भी घायल है. वहीं दूसरी तरफ स्व. राधे यादव के पुत्र कानोदी यादव एवं इनके पुत्र जितेंद्र कुमार एवं मिथुन यादव घायल हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है. इस संबंध में किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक आवेदन नहीं आया है. उन्होंने बताया कि गोली लगी या नहीं है यह चिकित्सक द्वारा रिपोर्ट दिये जाने के बाद ही पता चल सकेगा तथा आवेदन आने पर कार्रवाई विधि सम्मत कार्रवाई जायेगी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया है. घटना में कुल आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है.

——————————————————————————————————-

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन