राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा की बैठक संपन्न

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 08 Apr 2026 6:44 PM

विज्ञापन

बैठक में प्रशासनिक और न्यायिक क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया

विज्ञापन

आगामी नौ मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

लखीसराय. जिले में आगामी नौ मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा करना और इसके प्रचार-प्रसार की रणनीति तैयार करना था. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया. इसके लिए बैनर, फ्लैक्स बोर्ड लगाने के साथ-साथ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया का भी प्रभावी उपयोग करने का निर्णय लिया गया. वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चिन्हित वादों में निर्गत किये गये नोटिसों का शत-प्रतिशत तामिला समय पर सुनिश्चित किया जाय, ताकि पक्षकारों को समय रहते सूचना मिल सके. साथ ही सभी हितधारकों से आगामी लोक अदालत में सक्रिय भागीदारी निभाने और मामलों के त्वरित निष्पादन में सहयोग करने का आह्वान किया गया. बैठक में प्रशासनिक और न्यायिक क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें प्रभारी जिलाधिकारी नीरज कुमार पुलिस अधीक्षक, लखीसराय के प्रतिनिधि, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार, जिला सरकारी अधिवक्ता श्रीनिवास सिंह, जिला लोक अभियोजक बबीता कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद्र कुमार, अधिवक्ता संघ द्वारा नामित राजीव कुमार शामिल थे. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने और आम जनता को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

——————————————————————————————–

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन