श्री श्री 1008 महारुद्र हनुमान महायज्ञ 21 अप्रैल से शुरू

मामलों के त्वरित निष्पादन में सहयोग करने का आह्वान किया गया.
मेदनीचौकी. माणिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीबनगर गांव में श्रीश्री 1008 महारुद्र हनुमान महायज्ञ 21 अप्रैल मंगलवार के दिन से शुरू होने जा रहा है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार तथा सहयोगी पूर्व सरपंच मनीष कुमार ने बताया कि यज्ञ को लेकर 21 अप्रैल मंगलवार को सुबह 5 बजे से कुल 551 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो यज्ञ स्थल से निकल कर गरीबनगर, इमामनगर, पुराना सलेमपुर, हल्दी होते हुए बाजार के किऊल नदी में रूआपट्टी घाट पहुंचेगी. फिर वहां से बनारस से पधारे आचार्य आदित्य नारायण पांडेय और स्थानीय पंडित प्रेमचंद्र मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर वापस यज्ञ स्थल लौटेगी. यज्ञ में डिजनी लैंड प्रदर्शनी मेला, मीना बाजार, झूला, तारामाची, जलपरी मौत का कुआं तथा कुल 81 विविध रंगों में निर्मित देवी – देवताओं की मुर्तियां, एलईडी लाइट से सुसज्जित तोरण द्वार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. ब्रज धाम मथुरा से पधारे पूज्य देवी श्री दीदी जी के कथावाचन व स्वामी श्री रोहित जी का रासलीला देखने का अवसर मिलेगा. यज्ञ का यज्ञशाला के साथ सभी तरह के पंडलों के निर्माण कार्य की तैयारी में कार्यकर्ता विपिन कुमार,नवीन कुमार, कुंदन कुमार, निलेश प्रसाद भूषण, मृत्युंजय कुमार, गौरव कुमार इत्यादि समस्त ग्राम वासियों के सहयोग केयज्ञ अनुष्ठान करने को कृतसंकल्प है. ———————————————————————————————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










