लोन लेकर महिला ने कर ली ठगी, प्राथमिकी
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

लोन लेकर महिला ने कर ली ठगी, प्राथमिकी
विज्ञापन
किशनगंज.
सदर थाना क्षेत्र के हलीम चौक नहर बस्ती की एक महिला ने दूसरी महिला पर रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए शनिवार को सदर थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित महिला के बयान पर थाने में हलीम चौक की एक महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हलीम चौक की पीड़िता शहनाज बेगम के के घर आई और बंधन बैंक से लोन दिलाने की बात कही. इस पर उस महिला को एक लाख 40 हजार रुपये ऋण के रूप में दिलवाया गया. ऋण लेने वाली महिला ने कुछ दिन तक ऋण के कुछ रुपये जमा किये, लेकिन कुछ दिनों बाद रुपये जमा नहीं करवायी. इसकी जानकारी पीड़ित महिला को मिली. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दूसरी अन्य महिलाओं से भी ऋण के नाम पर अलग-अलग रुपये लिए गए हैं जिसका ब्यौरा दर्ज प्राथमिकी में भी दिया गया है. इधर आवेदन मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि एक महिला के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई है, जिसकी जांच करवाई जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










