Waqf Act: जदयू के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- गृह मंत्री ने सदन में झूठ बोला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Apr 2025 8:46 PM

विज्ञापन

मास्टर मुजाहिद आलम

Waqf Act: किशनगंज के जदयू जिलाध्यक्ष और कोचाधामन के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जदयू से नाता तोड़ लिया है. शहर के इंसान स्कूल रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया.

विज्ञापन

Waqf Act: जदयू के किशनगंज जिलाध्यक्ष और कोचाधामन के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ शहर के इंसान स्कूल रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में भावुक होकर यह घोषणा की. मुजाहिद आलम ने कहा कि उन्होंने पिछले 15 वर्षों से जदयू में कार्यकर्ता के रूप में काम किया और दो बार कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधानसभा भेजा. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करके उन्हें धोखा दिया है. आलम ने कहा कि उन्होंने इस कानून का विरोध किया था और आगे भी जारी रखेंगे.

​अमित शाह पर क्या बोले आलम

पत्रकारों से बातचीत में आलम ने कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ याचिका दायर की है और उन्हें सर्वोच्च न्यायालय से न्याय की उम्मीद है. उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि उन्होंने सदन में झूठ बोला था.​

इस दौरान, आलम के समर्थकों ने बिहार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की. जदयू के वरिष्ठ नेता कारी मसकूर, जिला उपाध्यक्ष जैद अजीज, अंजार आलम, हसन सहबानी, इकबाल अहमद, इंतसार राही, जवादुल हक, डॉ नूर आलम, प्रो साजिद अली सहित सैकड़ों समर्थकों ने पार्टी छोड़कर मुजाहिद आलम के प्रति अपना समर्थन जताया है.

इसे भी पढ़ें: PM Modi: 24 अप्रैल से 24 घंटे पहले सील होगा भारत- नेपाल बॉर्डर, हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

लोकप्रिय नेता हैं आलम

किशनगंज जिले में जदयू के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि आलम पार्टी के एक प्रमुख नेता थे और उनकी लोकप्रियता क्षेत्र में काफी थी. आलम के इस्तीफे से आगामी विधानसभा चुनावों में जदयू की स्थिति पर असर पड़ सकता है.​ आलम के इस कदम को लेकर राजनीति में चर्चा तेज हो गई है और यह देखा जाना है कि वे आगे किस राजनीतिक दल में शामिल होते हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन