इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में बढ़ी चौकसी, गश्त तेज

Updated:
विज्ञापन
इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में बढ़ी चौकसी, गश्त तेज

पाल-सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गयी है. सीमा सुरक्षा बल के साथ स्थानीय पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है

विज्ञापन

किशनगंज.

नेपाल-सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गयी है. सीमा सुरक्षा बल के साथ स्थानीय पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद सीमा पर आवाजाही की निगरानी बढ़ा दी गई है. चेकपोस्ट पर लोगों से पूछताछ और सामानों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने सीमावर्ती थानों के साथ ही पूरे जिले की पुलिस को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. एसपी ने बताया कि सीमावर्ती गांवों में लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है. सीमावर्ती बाजारों में भी एसएसबी और पुलिस टीमें एहतियात बरत रही हैं.नेपाल से लगने वाली सभी सीमा इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर विशेष एहतियात बरती जा रही है. बॉर्डर पर आवाजाही करने वाले सभी लोगों की गहन जांच पड़ताल की जा रही है. नेपाल के रास्ते वाहनों के साथ आवाजाही करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. साथ ही उनके वाहनों की जांच की जा रही है. आने जाने वाले संदिग्ध चेहरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन