अनियंत्रित आम लदा पिकअप वैन बिजली के खंभे से टकरा कर पलटा, कोई हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित आम लदा पिकअप वैन बिजली के खंभे से टकरा कर पलटा, कोई हताहत नहीं

आम से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर सड़क किनारे पलट गया.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना क्षेत्र के किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्यपथ स्थित गलगलिया पुल के समीप बुधवार को आम से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है. इधर वाहन दुर्घटना के कारण सुहागी फीडर में पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही. विद्युत पोल को बदलने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी. वहीं पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पके हुए आम के दर्जनों बक्से वाहन के नीचे दब गये और फल व्यापारी को हजारों का नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार की तड़के करीब पांच बजे हुई. आम से लदा पिकअप वाहन किशनगंज से ठाकुरगंज की ओर जा रहा था. इसी बीच गलगालिया पुल एवं सैठाबाड़ी के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया और पानी से भरे गड्ढे में वाहन गिर गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी प्रकार चालक तथा सहायक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि पिकअप में लदे आम गड्ढे में तथा कुछ वाहन के नीचे दबा गया. इधर सड़क दुर्घटना की सूचना पर चिचुआबाड़ी ओपी थाना की पुलिस तथा विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन