ePaper

होली समेत इतने दिन बंद रहेगा मार्केट, ट्रेडिंग करने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Updated at : 01 Mar 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Share Market Holiday March 2026

Share Market Holiday March 2026

Share Market Holiday March 2026: मार्च 2026 में शेयर बाजार निवेशकों के लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आया है. शनिवार और रविवार के अलावा होली, राम नवमी और महावीर जयंती समेत बाजार कुल 12 दिन बंद रहेगा. अगर आप भी ट्रेडिंग करते हैं, तो निवेश से पहले छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट जरूर देख लें.

विज्ञापन

Share Market Holiday March 2026: शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए मार्च का महीना काफी सुस्त रहने वाला है. अगर आप कल यानी 2 मार्च को ट्रेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आमतौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता ही है, लेकिन मार्च 2026 में त्योहारों की वजह से छुट्टियों की संख्या काफी बढ़ गई है. इस महीने बाजार में कुल 12 दिन कोई कामकाज नहीं होगा, यानी महीने का लगभग 40% हिस्सा छुट्टियों में ही बीत जाएगा.

9 वीकेंड और 3 बड़े त्योहार

मार्च 2026 के कैलेंडर को देखें तो इस बार छुट्टियों की भरमार है. बाजार में रेगुलर शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा तीन मुख्य ट्रेडिंग छुट्टियां भी घोषित की गई हैं. इन छुट्टियों के दौरान इक्विटी, कमोडिटी और करेंसी समेत शेयर बाजार के सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी.

इन तारीखों को बंद रहेगा बाजार:

  • 4 मार्च को होली के उपलक्ष्य में बाजार में कारोबार नहीं होगा.
  • 26 मार्च (गुरुवार) को राम नवमी की वजह से छुट्टी रहेगी.
  • 31 मार्च (मंगलवार) को श्री महावीर जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेगा.

इन 3 छुट्टियों के अलावा महीने में 4 शनिवार और 5 रविवार पड़ रहे हैं, जिससे कुल छुट्टियों का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है.

निवेशकों के लिए काम की बात

इतनी लंबी छुट्टियों के कारण बाजार में लिक्विडिटी कम रह सकती है. अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग करते हैं या आपके कोई सौदे पेंडिंग हैं, तो इन 12 दिनों की छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी प्लानिंग करें. भारतीय शेयर बाजार में आमतौर पर एक महीने में इतनी छुट्टियां कम ही देखने को मिलती हैं, इसलिए यह महीना थोड़ा अलग साबित हो सकता है.

Also Read: होली से पहले फ्री गैस सिलेंडर चाहिए तो फटाफट कर लें ये काम, जानें किसे मिलेगा लाभ

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola