भतीजा ने नशे की हालत में चाचा को हसुआ मारकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

भतीजा ने नशे की हालत में चाचा का हसुआ मारकर किया घायल

विज्ञापन

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव स्थित किऊल रोड मांझी टोला में एक भतीजे ने अपने चाचा का सब्जी काटने वाला हंसुआ से वार कर घायल कर दिया. जिसे घायल अवस्था में विद्यापीठ स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. शुक्रवार की रात को सुप्तावस्था में गढ़ी बिशनपुर किऊल रोड स्थित मांझी टोला निवासी छोटे लाल मांझी के पुत्र 40 वर्षीय लखन मांझी के उसके भतीजा चंदन मांझी शराब के नशे में सब्जी काटने वाला हंसुआ से गला पर वार कर दिया. मुहल्ले के लोगों ने आनन फानन उसे विद्यापीठ चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि इस तरह की घटना पुलिस की संज्ञान में नहीं है. घटना को लेकर छानबीन की जायेगी. जिसके बाद अगली कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन