फाइनेंस बैंक कर्मी से लूट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फाइनेंस बैंक कर्मी से लूट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

फाइनेंस बैंक कर्मी से लूट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

किशनगंज. कोचाधामन थाना क्षेत्र के सतभिट्ठा के समीप 24 जून को फाइनेंस कर्मी से हुई लूट का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर एसपी सागर कुमार द्वारा गठित टीम के द्वारा कर लिया गया है. मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपितों में बहादुरगंज के अलताबारी निवासी जमील अख्तर व दिघलबैंक के कालागाछ टप्पू का निवासी मोहम्मद आशिक शामिल है. गुरुवार को एसपी सागर कुमार ने बताया कि बीते 24 जून को कोचाधामन थाना क्षेत्र में फाइनेंस बैंक कर्मी से 1.32 लाख रुपये की लूट हुई थी. कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व टीम गठित किया गया. टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. लूट का 9390 रुपए नकदी, एक बाइक, दो चाभी व दो मोबाइल बरामद किया है. टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, इंस्पेक्टर जन्मेजय शर्मा, बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार, विशनपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, अवर निरीक्षक राजू कुमार, तकनीकी सेल के प्रमोद कुमार व रवि रंजन शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन