किशनगंज स्टेशन पर 8.640 लीटर शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

Author Rahul kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार महिला के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार महिला के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग और RPF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.640 लीटर अवैध शराब बरामद की है. इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. यह अभियान जिले में जारी रहेगा.

विज्ञापन

किशनगंज : जिले में शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर कार्रवाई करते हुए 8.640 लीटर अवैध शराब बरामद की. इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया.

यह कार्रवाई मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली और आरपीएफ के अधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान की गई.

गिरफ्तार महिला के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उत्पाद विभाग ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

मद्य निषेध विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन
Rahul Kumar

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन