बीमार यात्रियों के लिए आरपीएफ बनी सहारा, दो माह में 19 लोगों की बचाई जान

सेवा कार्य में लगी आर पी एफ | Prabhat Khabar Network
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की रक्षा में भी अहम भूमिका निभा रही है. यात्रा के दौरान अचानक बीमार पड़ने वाले यात्रियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर RPF लगातार मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दे रही है.
किशनगंज : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की रक्षा में भी अहम भूमिका निभा रही है. यात्रा के दौरान अचानक बीमार पड़ने वाले यात्रियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर आरपीएफ लगातार मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दे रही है.
17 जुलाई को न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15607 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–सिलचर अरुणई एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया.
इसी दिन ट्रेन संख्या 13174 सबरूम–सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस के एक अन्य यात्री की तबीयत खराब होने पर भी आरपीएफ ने त्वरित सहायता उपलब्ध कराई. यात्री को न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज कराया गया.
रेलवे के अनुसार जून 2026 में एनएफआर क्षेत्र में 12 यात्रियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई थी. वहीं जुलाई माह में अब तक सात यात्रियों को आपात स्थिति में इलाज दिलाया जा चुका है. इस तरह जून और जुलाई के दौरान कुल 19 यात्रियों को आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से समय पर चिकित्सा सहायता मिली है.
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. चिकित्सा विभाग और अन्य संबंधित इकाइयों के साथ समन्वय बनाकर आरपीएफ भविष्य में भी चिकित्सा आपात स्थितियों में इसी तरह त्वरित सहायता उपलब्ध कराती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By बच्छराज
बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










