डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

एनएच 327ई पर सपटिया बिशनपुर चौक के समीप डंपर और ट्रैक्टर में हुई टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी
विज्ञापन
कोचाधामन.
एनएच 327ई पर सपटिया बिशनपुर चौक के समीप डंपर और ट्रैक्टर में हुई टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है. ट्रैक्टर पर आलू लदा था. घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन पुलिस घटनास्थल पर पर पहुंच कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रैक्टर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया. पुलिस ने चालक की शिनाख्त के बाद घटना की जानकारी चालक के परिवार वालों को दी. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल किशनगंज पहुंच गये. थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा निवासी मो अब्दुल (58) के रूप में है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों की मानें तो घटना शुक्रवार की अहले सुबह घटित हुई है. ट्रैक्टर को डंपर द्वारा पीछे से ठोकर मारा गया है इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी कर गयी. घटना में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










