सलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :29 Apr 2026 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
सलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

ई जगहों पर निचले इलाकों में पानी भर जाने से घरों में भी पानी घुसने की शिकायतें सामने आई हैं

विज्ञापन

ठाकुरगंज अचानक बदले मौसम ने इलाके की रफ्तार थाम दी. शाम होते ही शुरू हुई तेज हवाओं के साथ मुसलाधार बारिश ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया. दिनभर आसमान में छाए बादलों के बाद हुई इस भारी वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. बारिश के कारण प्रमुख सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर निचले इलाकों में पानी भर जाने से घरों में भी पानी घुसने की शिकायतें सामने आई हैं. वहीं, बाजारों में भी रौनक कम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले. अचानक आई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो गईं.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन