शिक्षकों के प्रमाण पत्र के वेरिफिकेशन व आवंटन का डीएम में लिया जायजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Aug 2024 7:46 PM
जिलाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा डीआरसीसी भवन प्रखंड परिसर में चल रहे बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के नियम- 4 के परिपेक्ष्य में जिले में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.
किशनगंज.जिलाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा डीआरसीसी भवन प्रखंड परिसर में चल रहे बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के नियम- 4 के परिपेक्ष्य में जिले में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023, नियम– 4 के परिपेक्ष्य में स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2024 के परीक्षाफल प्रकाशित होने के उपरांत उत्तीर्ण शिक्षकों के प्रमाण पत्र एवं अन्य वेरिफिकेशन और साथ में उनकी नियुक्ति हेतु आवंटित जिले के कार्यों का निरीक्षण जिलाधिकारी के द्वारा किया गया. डीएम ने सभी उत्तीर्ण शिक्षकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, परिसर की साफ सफ़ाई एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










