21.840 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 10 Jun 2026 5:46 PM
शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए किशनगंज में उत्पाद विभाग लगातार सख्त अभियान चला रहा है. इसी क्रम में महादेव दिगी चौक पर की गई चेकिंग के दौरान बाइक से विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, जिससे तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया.
किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार
जिले में शराब तस्करों और पियक्कड़ों के खिलाफ उत्पाद विभाग का कड़ा एक्शन लगातार जारी है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई की. बाइक से ले जा रहे 21.840 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर महादेव दिगी चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बाइक से 21.840 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई.शराब तस्करी के आरोप में मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान किशनगंज शहर के हवाई अड्डा वार्ड नंबर 31 निवासी प्रसनजीत कुमार और नीरज कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग ने शराब के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है. पूछताछ में यह बात सामने आई कि ये लोग पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लेकर अररिया की तरफ जा रहे थे.
गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. दोनों आरोपियों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस सफल कार्रवाई की पुष्टि करते हुए उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने कहा कि शराबबंदी कानून को पूरी तरह प्रभावी बनाने के लिए विभाग लगातार चौकस है.हमें गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक के जरिए शराब की एक खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए महादेव दिगी चौक पर चेकिंग लगाई गई, जहां 21.840 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा गया है. जिले की सीमाओं और संवेदनशील मार्गों पर निगरानी और सख्त कर दी गई है. शराब तस्करी और इसके अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










