बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार दो बच्चे समेत तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2024 10:34 PM
बंगाल के चाकुलिया स्थित बड़ोढीया पेट्रोल पंप के समीप पिता द्वारा बच्चों को स्कूल ले जाने के दौरान तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने बाइक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी
किशनगंज. बंगाल के चाकुलिया स्थित बड़ोढीया पेट्रोल पंप के समीप पिता द्वारा बच्चों को स्कूल ले जाने के दौरान तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने बाइक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे तीन लोगों बुरी तरह घायल हो गए. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को आनन फानन में किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है. घायलों में बंगाल के तालबाड़ी कमरसाल गांव के 45 वर्षीय इजाज आलम ,उनके 11 वर्षीय बेटा मोहम्मद आयन, 15 वर्षीय बेटी इरा जहान शामिल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इजाज आलम अपने बेटा एवं बेटी को बाड़ौढीया के निजी विद्यालय छोड़ने जा रहे थे, इस बीच बाड़ौढीया पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवारों पर जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गये. जहां किशनगंज सदर अस्पताल में सभी घायलों की इलाज जारी है. वही एक की हालत नाजुक बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










