सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिरों में रहेगी सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिरों में रहेगी  सुरक्षा

पहली सोमवारी को लेकर मंदिरों में रहेगी सुरक्षा

विज्ञापन

किशनगंज. सावन की पहली सोमवारी को लेकर शहर सहित जिले के चिन्हित व भीड़ वाले शिव मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए है. भीड़ वाले मंदिरों में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. सोमवार को सुबह से पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी. सबसे ज्यादा भीड़ भूत नाथ गौशाला मंदिर व ठाकुरंगज हरगौरी मंदिर में जुटती है. एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार व्यवस्था की जानकारी थानाध्यक्ष से ले रहे थे. ओदरा स्थित डोंक नदी के पास भी पुलिस की तैनाती की जा रही है. इसके अलावे ओदरा से भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर जाने वाले मार्गो में जहां जहां भीड़ होगी, वैसे स्थल को चिन्हित किया गया है. वहां पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. एसडीपीओ वन गौतम कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. ताकि शिव भक्तों को मार्ग में कोई परेशानी न हो. एसपी सागर कुमार कनीय पुलिस पदाधिकारी से व्यवस्था की जानकारी ले रहे है. साथ कनीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन