एमजीएम में गृहमंत्री का हुआ भव्य स्वागत, डा दिलीप जायसवाल ने सौंपा माता गुजरी का तैलचित्र

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बुधवार को वहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया
किशनगंज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बुधवार को वहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. एमजीएम कॉलेज परिसर में उनके आगमन पर उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, माता गुजरी यूनीवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत और अन्य लोगों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया. बिहार सरकार के मंत्री डॉ जायसवाल, माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत ने सपरिवार गृहमंत्री अमित शाह को माता गुजरी का तैल्य चित्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया. इस दौरान कई विषयों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई. उन्होंने मेडिकल कॉलेज में गरीब मरीजों के इलाज की व्यवस्था से प्रसन्नता जाहिर की. कार्यक्रम के दौरान रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत भी उपस्थित रहे. मालूम हो कि केंद्रीय गृहमंत्री किशनगंज से गुरुवार को अररिया रवाना हो गए. सुबह एमजीएम मेडिकल कॉलेज से हवाई अड्डा पहुंचने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के काफिले के गुजरने वाले मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. एमजीएम मेडिकल कॉलेज से हवाई अड्डा के रास्ते में प्रत्येक सौ मीटर की दूरी पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




