सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद चालक पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन

तेज रफ्तार इनोवा ने बस पड़ाव में मचाया कहर, कई वाहनों को भी मारी टक्कर

ठाकुरगंज से किशनगंज रेफर के दौरान रास्ते में तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

किशनगंज. मंगलवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. किशनगंज यातायात थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक मोसीन के चचेरे भाई वसीम अकरम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. परिजनों के अनुसार, डब्ल्यूबी 16 एई 7567 नंबर की इनोवा कार का चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चला रहा था. इसी दौरान बस पड़ाव परिसर में खड़े अदरागुड़ी (पटेशरी पंचायत) निवासी मोसीन (35) को जोरदार टक्कर मार दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में उन्हें पहले ठाकुरगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन बस पड़ाव के मुख्य गेट से अंदर घुसा व कई दुकानों व वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ा. अंततः विवेकानंद प्रतिमा के पास जाकर वाहन रुका, इसी दौरान मोसीन उसकी चपेट में आ गए. पुलिस ने कहा है कि मामले में दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन