शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज

शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज
बीसी व ईबीसी वर्ग के 239 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका, रोस्टर के अनुसार होगी बहाली
नियोजन प्रक्रिया के लिए समय-सारणी तय, पारदर्शिता व कोर्ट आदेशों के अनुपालन पर जोर
किशनगंज. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, किशनगंज जिले के मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी किशनगंज ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए नियोजन की समय-सारणी और दिशा-निर्देश स्पष्ट कर दिए हैं.
पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 239 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
विभागीय अधिसूचना संख्या-954 के आलोक में माननीय न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए जिले में पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कुल 239 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जायेगी. यह बहाली बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली-2023 के तहत की जा रही है, जिसमें शारीरिक शिक्षकों की योग्यता, सेवा शर्त व अनुशासनिक कार्रवाई के कड़े प्रावधान शामिल हैं.जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी आदेश में बहाली को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं. नियोजन इकाई वार रिक्त पदों व रोस्टर बिंदुओं की सूची जारी कर दी गयी है. विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये पदों पर ही नियोजन की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. मेधा सूची का निर्माण विभागीय अधिसूचना के प्रावधानों के अनुरूप होगा. इसमें पारदर्शिता बरतने के सख्त निर्देश हैं. अभ्यर्थियों की काउंसलिंग व चयन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन, जिला पदाधिकारी विशाल राज के परामर्श से जिला स्तर पर विशेष कैंप की तिथि व स्थान निर्धारित करेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संबंधित नियोजन इकाइयों के सचिवों को कड़ा निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय-सारणी के भीतर ही नियोजन की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराएं. जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन माननीय न्यायालय के आदेश व विभागीय गाइडलाइंस के अनुसार जिले में शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की नियुक्ति की जा रही है. सभी नियोजन इकाइयों को समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




