ePaper

पुत्री के लापता होने की मां ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

Updated at : 26 Feb 2026 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
पुत्री के लापता होने की मां ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री के लापता होने को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री के लापता होने को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. प्राथमिकी बुधवार को दर्ज करवाई है दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की 15 फ़रवरी को घर से शौच के लिए निकली थी. देर शाम होने पर भी लड़की घर वापस नहीं लौटी. इसके बाद घर के लोगों को चिंता सताने लगी और खोजबीन शुरू की गई. खोजबीन के क्रम में पता चला कि कोचाधामन थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति चोरी छिपे नाबालिग से मोबाइल से बात करता था. यह जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन आरोपी व्यक्ति के घर गए तो आरोपित युवक के परिजनों ने नाबालिग के परिजनों से दुर्व्यवहार किया. आरोपित युवक पहले से शादी शुदा है. लड़की के परिजन ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन