मानसून अवधि तक बालू घाटों पर रहेगी रोक

मानसून अवधि तक बालू घाटों पर रहेगी रोक
पहाड़कट्टा. पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने अंचल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को एक पत्र जारी कर निर्देश दिया है. मानसून अवधि तक बंदोबस्त बालू खदानों से खनन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी. सीओ श्री राज के द्वारा जारी पत्र के हवाले से कहा गया है कि निर्देशक खान एवं भूतत्व विभाग तथा जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश के आलोक में जिला के तमाम बंदोबस्त बालू घाटों से बालू के खनन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगा.जो पिछले 15 जून से आगामी 15 अक्टूबर 2025 तक यह निर्देश लागू रहेगा. जिसके तहत पोठिया,पहाड़कट्टा,अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष तथा छत्तरगाछ ओपी प्रभारी को गश्ती वाहनों से निगरानी करने तथा छापेमारी की सूचना अधिकारियों को देने की बात कही गई है.बतातें चले की पोठिया सीओ द्वारा निर्धारित तिथि से बड़ी गंभीरता के साथ बालू खनन के रोकथाम को लेकर डोंक एवं महानंदा नदी के घाटों पर निगरानी रखी जा रही है.इसी कड़ी के तहत बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर छत्तरगाछ इलाके से अवैध खनन कर ले जा रहे बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










