कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो: बीडीओ

Updated at : 23 Mar 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो: बीडीओ

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में जीवन प्रमाणीकरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई

विज्ञापन

किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में जीवन प्रमाणीकरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव, सभी विकास मित्र, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी तथा कार्यपालक सहायक चक्रधर प्रसाद सहित प्रखंड स्तरीय अन्य कर्मी उपस्थित थे. बैठक के दौरान बीडीओ अजय कुमार ने जीवन प्रमाणीकरण कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा की और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो. उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च से पूर्व हर हाल में सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत संवेदनशील है, क्योंकि इससे सीधे तौर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को समय पर सहायता मिलती है. बीडीओ ने कहा कि सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने पंचायत एवं क्षेत्रों में घर-घर जाकर लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण कार्य तेजी से पूरा करें. उन्होंने यह भी कहा कि वृद्ध, दिव्यांग एवं असहाय लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष पहल की जाए और जरूरत पड़ने पर उनके घर तक पहुंचकर प्रक्रिया पूरी की जाए. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मी प्रतिदिन अपने कार्य की प्रगति रिपोर्ट सामाजिक सुरक्षा कोषांग के व्हाट्सएप ग्रुप में अनिवार्य रूप से साझा करेंगे. इससे कार्य की नियमित निगरानी संभव हो सकेगी और लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने में सहायता मिलेगी. अंत में बीडीओ अजय कुमार ने सभी कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन