चक्रवाती तूफान से हुई मक्का फसल की क्षति, मुआवजा दे सरकार: इमरान

बीते शुक्रवार की शाम को आए भीषण चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश के कारण किशनगंज जिले में मक्का की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है
किशनगंज बीते शुक्रवार की शाम को आए भीषण चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश के कारण किशनगंज जिले में मक्का की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है. वर्तमान में मक्का फसल सीमांचल क्षेत्र के किसानों का मुख्य आधार है, फसल बर्बाद होने से यहां के किसान गहरे आर्थिक संकट में पहुंच चुके हैं. मामले को लेकर जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिला पदाधिकारी विशाल राज, कृषि मंत्री भारत सरकार एवं बिहार सरकार, निर्देश कृषि विभाग पटना को पत्र लिख कर जिले में फसल क्षति का त्वरित सर्वेक्षण करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का मांग की है. जिप प्रतिनिधि श्रीआलम ने बताया कि चक्रवाती तूफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, तेज हवाएं पौधों को जड़ से उखाड़ दिया है अधिकतर को जमीन पर गिरा दिया है, जबकि भारी बारिश से खेतों में जलभराव हो चुका है जिससे फसलें सड़ने लगी है. श्री आलम ने पत्र में लिखा है कि किसान खाद बीज जो कर्ज लिया है उसे भी अदा नहीं कर पाएगा. यदि सरकार आर्थिक मदद नहीं करती है तो हमारे अन्न दाता किसान आत्महत्या को मजबूर हो सकते हैं. उन्होंने मांग किया कि सरकार अविलंब सर्वेक्षण करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




