किचन में घंटों बिताने के बाद भी काम खत्म नहीं होता? ये आसान हैक्स बदल देंगे आपकी जिंदगी

Updated at : 23 Mar 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
kitchen hacks you must know

किचन हैक्स जो हर महिला को पता होनी चाहिए AI image

Kitchen Hacks: किचन के काम को आसान और स्मार्ट बनाना अब मुश्किल नहीं है. कुछ सिंपल ट्रिक्स की मदद से आप रोजमर्रा के झंझट भरे कामों को जल्दी और बिना ज्यादा मेहनत के निपटा सकती हैं. ये टिप्स आपकी किचन लाइफ को ज्यादा आसान, फास्ट और टेंशन फ्री बना देंगे.

विज्ञापन

Kitchen Hacks: क्या आपको भी पूरे दिन किचन में काम करने के बाद ऐसा लगता है कि, काश इन कामों को करने का कोई आसान तरीका भी मौजूद होता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दिन खाना पकाना, सब्जियां काटना और बर्तनों को धोना अपने आप में एक अलग से थका देने वाले काम बन जाते हैं. लेकिन अच्छी बात यह भी है कि कुछ आसान किचन हैक्स को अपनाकर आप इन कामों में लगने वाली मेहनत को आधी से भी कम कर सकते हैं. जब आप इन हैक्स को अपनाते हैं, तो सिर्फ आपका समय ही नहीं बचता है. इनकी वजह से आपके काम करने का एक्सपीरियंस भी ज्यादा मजेदार हो जाता है. अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिन्हें किचन का काम बिना किसी झंझट के स्मार्ट तरीके से करना पसंद है तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप किसी भी काम को ज्यादा आसानी से और कम समय में कर पाएंगे. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

लहसुन जल्दी छीलने के लिए हैक्स

जब बात लहसुन छिलने की आती है, तो यह अपने आप में एक झंझट से भरा हुआ काम लगता है. अगर आप लहसुन को आसानी से छीलना चाहती हैं तो इसके लिए आपको इसकी कलियों को चाकू की मदद से हल्का सा दबाना है और इसके बाद इन्हें एक डब्बे में डालकर अच्छे से हिलाना है. जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ ही समय में छिलके अलग-अलग हो जाते हैं और आपका काफी समय भी बच जाता है.

यह भी पढ़ें: कपड़ों से आने वाली पसीने की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स

दूध उबलने से बचाने का आसान तरीका

अक्सर ऐसा होता है कि जब हम दूध को उबलने के लिए चूल्हे पर चढ़ाकर रखते हैं, तो वह उफनकर बाहर गिरने लग जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो बर्तन के ऊपर एक लकड़ी की चम्मच रख देने से आपको काफी फायदा हो सकता है. इसके इस्तेमाल से दूध ऊपर भी नहीं आता है और साथ ही चूल्हा भी साफ रह जाता है.

नींबू से ज्यादा रस निकालने का ट्रिक

गर्मियों का मौसम आ चुका है और अब हम सभी अपने घरों में नींबू लाकर जरूर रखने वाले हैं. अगर आप नींबू का पूरा रस बाहर निकालना चाहते हैं, तो उसे पहले हल्का सा रोल कर लें और फिर उसे 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म होने के लिए रख दें. जब आप ऐसा करते हैं तो नींबू सॉफ्ट हो जाता है और उससे पहले की तुलना में ज्यादा रस निकलने लगता है.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान

प्याज काटते समय आंसू से बचें

प्याज काटते समय आंखों से आंसू आना एक आम समस्या है. अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं तो प्याज को काटने से पहले उसे 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इसके अलावा आ अगर चाहें तो प्याज काटते समय अपने सामने एक पानी से भरा हुआ बर्तन भी रख सकते हैं. जब आप इन हैक्स को अपनाते हैं तो आंखों की जलन काफी हद तक कम हो जाती है.

बर्तन जल्दी साफ करने का ट्रिक

अगर बर्तनों में जला हुआ खाना चिपक गया है तो इससे छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है थोड़े से पानी और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना. इसके लिए आपको थोड़े से पानी और बेकिंग सोडा को बर्तन में डालकर कुछ देर उबाल लेना है. जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ ही देर बाद जला हुआ हिस्सा आसानी से निकल जाता है और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती.

यह भी पढ़ें: पुराना लग रहा है लकड़ी का फर्नीचर? अपनाएं ये सुपर इजी टिप्स और पाएं नयी जैसी शाइन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola