घर में घटने वाली इन घटनाओं को माना जाता है काफी अशुभ, समझ जाएं जल्द हो सकती हैं पैसों से जुड़ी दिक्कतें

Updated at : 23 Mar 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
signs indicating financial problems

पैसों से जुड़ी समस्याओं के संकेत Ai image

Vastu Tips: यह आर्टिकल घर में दिखने वाले कुछ नॉर्मल लेकिन जरूरी संकेतों के बारे में बताता है, जिन्हें अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं. वास्तु के अनुसार ये संकेत भविष्य में पैसों से जुड़ी परेशानियों की ओर इशारा कर सकते हैं. समय रहते इन पर ध्यान देकर आप अपने जीवन में बैलेंस और स्टेबिलिटी बनाए रख सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान आप इसमें बताये गए नियमों का पालन सही से करते हैं तो आपकी जिंदगी में काफी पॉजिटिव असर देखने को मिलता है. वहीं, इन नियमों को अगर आप नजरअंदाज करते हैं तो जिंदगी में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर का माहौल और एनर्जी का असर हमारी जिंदगी पर काफी ज्यादा पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको घर में घटने वाली छोटी-छोटी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपको दिखे तो ये जिंदगी में आने वाली पैसों से जुड़ी दिक्कतों की तरफ इशारा करते हैं. जब आप इन संकेतों को समय रहते पहचान लेते हैं, तो आगे होने वाले नुकसानों से बचकर रह सकते हैं. तो चलिए घर पर दिखने वाले इन संकेतों के बारे में जानते हैं विस्तार से ताकि आप खुद को आने वाली परेशानियों से बचाकर रख सकें.

नल से लगातार पानी टपकना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर के किसी नल से लगातार पानी टपक रहा है, तो आपको उसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसे कभी भी एक शुभ संकेत नहीं माना जाता है. अगर ऐसा हो रहा है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. लंबे समय तक ऐसा होने की वजह से आपके बेवजह के खर्च काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. अगर आप अपनी सेविंग्स को बचाना चाहते हैं तो आपको घर पर मौजूद हर खराब नल को समय रहते बनवा लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: किचन में रखे टूटे बर्तन बन सकते हैं आपकी परेशानियों की जड़, जानें हैरान करने वाली सच्चाई

घर में टूटे-फूटे सामान का इकठ्ठा होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुराने, टूटे-फूटे और बेकार की चीजों का इकठ्ठा होना निगेटिव एनर्जी को बढ़ा देता है. कई बार इसकी वजह से आपको मेंटल स्ट्रेस हो सकता है और कई बार आने वाले पैसे भी रुक जाते हैं. आपको इस तरह की सभी चीजों को हटा देना चाहिए ताकि घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी हुई रहे.

मुख्य दरवाजे का खराब होना

आपके घर का मुख्य दरवाजा ही एनर्जी के आने-जाने का रास्ता होता है. अगर यह दरवाजा ठीक से बंद न हो या फिर उसमें से आवाजें आ रही हों, तो यह भी होने वाली पैसों से जुडी दिक्कतों की तरफ इशारा करता है. अगर आपके घर पर इस तरह का दरवाजा है तो आपकी उसे बिना देर किये ठीक करवा लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर के अंदर गीले कपड़े सुखाना सही है या गलत? जानें वास्तु शास्त्र के नियम

किचन में गंदगी और बिखराव

आपके घर के किचन को हमेशा से ही आपके घर की समृद्धि का स्थान माना जाता रहा है. अगर इस जगह में आप गंदगी रखते हैं या फिर चीजों को बिखरा हुआ रखते हैं, तो यह आने वाली पैसों से जुड़ी दिक्कतों की तरफ इशारा करता है. साफ-सुथरा और सुलझा हुआ किचन घर में खुशहाली और पैसों को बरकरार रखने में मदद करता है.

पौधों का सूखना या मुरझाना

अगर आपके घर पर लगे पौधे बिना किसी वजह के बार-बार सूख रहे हैं या फिर मुरझा रहे हैं, तो इसे भी काफी अशुभ संकेत माना जाता है. यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी की कमी हो रही है. कई बार इसकी वजह से आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. घर में रखे हरे-भरे पौधे समृद्धि और खुशहाली की तरफ इशारा करते हैं.

यह भी पढ़ें: घर घुसते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 गलतियां? जानिए इनका असर आपकी जिंदगी पर

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola