सीडीपीओ ने की विधायक से नये कार्यालय भवन के निर्माण की मांग

Updated at : 22 Mar 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
सीडीपीओ ने की विधायक से नये कार्यालय भवन के निर्माण की मांग

सीडीपीओ ने की विधायक से नये कार्यालय भवन के निर्माण की मांग

विज्ञापन

बरसात में टपकती है छत व रिकॉर्ड्स को भी खतरा, विधायक गोपाल अग्रवाल ने दिया निर्माण का भरोसा

किशनगंज. बाल विकास परियोजना कार्यालय ठाकुरगंज की बदहाल व जर्जर स्थिति को देखते हुए विभाग के नवागत सीडीपीओ नागेंद्र कुमार ने सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है. रविवार को उन्होंने स्थानीय विधायक गोपाल अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर कार्यालय के नवनिर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा की. इस दौरान सीडीपीओ ने भवन की अत्यंत दयनीय स्थिति, कर्मचारियों को होने वाली व्यवहारिक परेशानियों व आम जनता को मिल रही सेवाओं में आ रही बाधाओं से विधायक को विस्तार से अवगत कराया.

सीडीपीओ नागेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान कार्यालय भवन दशकों पुराना होने के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है. विशेष रूप से बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण महत्वपूर्ण सरकारी फाइलों और डिजिटल रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है. भवन की दीवारों में आयी दरारों व संकुचित जगह के कारण कार्यालय का सुचारू संचालन लगभग असंभव होता जा रहा है.

समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

विधायक गोपाल अग्रवाल ने सीडीपीओ द्वारा उठाई गयी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना व नवनिर्माण के लिए तत्काल प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर आवश्यक पहल करने का ठोस आश्वासन दिया. विधायक ने कहा, बाल विकास परियोजना समाज के सबसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण विभागों में से एक है, जो सीधे तौर पर मातृ और शिशु स्वास्थ्य व पोषण से जुड़ा है. इसके लिए एक बेहतर व आधुनिक भवन का निर्माण मेरी प्राथमिकता है, ताकि आंगनबाड़ी सेवाओं का मॉनिटरिंग व संचालन बिना किसी बाधा के हो सके.

नवागत अधिकारी की सक्रियता की चर्चा

बताते चलें कि ठाकुरगंज में हाल ही में सीडीपीओ के रूप में योगदान देने वाले नागेंद्र कुमार अपने पदभार ग्रहण के बाद से ही विभागीय कार्यों व बुनियादी ढांचे के सुधार को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं. उनकी इस पहल से कार्यालय के कर्मियों और क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं में यह उम्मीद जगी है कि वर्षों से लंबित नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया अब जल्द ही धरातल पर उतरेगी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन