भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में गूंजा राष्ट्र सेवा का संकल्प

Updated at : 22 Mar 2026 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में गूंजा राष्ट्र सेवा का संकल्प

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में गूंजा राष्ट्र सेवा का संकल्प

विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का समर्पण सर्वोपरि : डॉ पीपी सिन्हा

संगठन की मजबूती व कार्यकुशलता के लिए हर तीन वर्ष में आयोजित होता है प्रशिक्षण : जिलाध्यक्ष

बहादुरगंज. नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या सात स्थित हरीनगर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के ”पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान 2026” का भव्य आयोजन किया गया. अभियान की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा ने की. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पीपी सिन्हा ने संयुक्त रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान परिसर ”भारत माता की जय” के नारों से गुंजायमान रहा.

प्रशिक्षण शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को विभिन्न चरणों में संगठनात्मक बारीकियों से अवगत कराया गया. मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिला मंत्री जय किशन प्रसाद कुशवाहा व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरि किशोर शाह ने पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के आलोक में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया. उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी की पैठ मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के गुर सिखाए.

कौशल व राष्ट्र के प्रति समर्पण का पाठ

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए प्रत्येक तीन वर्ष में इस तरह के आयोजन किए जाते हैं. उन्होंने कहा, इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य कार्यकर्ताओं में कौशल विकास के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति ईमानदारी, समर्पण और सेवा भाव जागृत करना है. एक अनुशासित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की नींव होता है.

दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का गौरव

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ पीपी सिन्हा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपकी निष्ठा व निस्वार्थ सेवा ने ही भाजपा को आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने सभी से इसी समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया.

इस महत्वपूर्ण बैठक और प्रशिक्षण सत्र में जिला पार्षद खोशी देवी, भाजपा नेता जीवन ठाकुर, उत्तम सिन्हा, मंडल महामंत्री मुन्ना दास, मंडल मंत्री राहुल कुमार, विष्णु देव ठाकुर, किशन लाल गणेश, त्रिवेणी गणेश, छोटू टुडू सहित विभिन्न शक्ति केंद्रों और बूथों के पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन