विज्ञापनदाता - कोचाधामन में ईद मिलन की धूम, विधायक आवास पर उमड़ा जनसैलाब
Updated at : 22 Mar 2026 7:26 PM (IST)
विज्ञापन

कोचाधामन में ईद मिलन की धूम, विधायक आवास पर उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
सेवई की मिठास के साथ बंटा आपसी भाईचारे का संदेश, जुटे विभिन्न दलों के दिग्गज
सद्भाव व शांति से पर्व मनाने की अपील, कोचाधामन की गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी झलक
किशनगंज. कोचाधामन के मोहमारी स्थित एआइएमआइएम विधायक सरवर आलम के आवास सह कार्यालय में रविवार को ”ईद मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूरा परिसर सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी प्रेम की खुशबू से सराबोर नजर आया. समारोह में न केवल एआइएमआइएम के कार्यकर्ता, बल्कि विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्ध बुद्धिजीवी व भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण शामिल हुए. विधायक सरवर आलम ने उपस्थित सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया व गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी.
इस विशेष आयोजन के माध्यम से विधायक ने पूरे जिले को एकजुटता का संदेश दिया. समारोह के दौरान मेहमानों के लिए पारंपरिक सेवई के साथ-साथ विभिन्न लजीज व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था. लोगों ने एक साथ बैठकर पकवानों का आनंद लिया, जिससे समाज में व्याप्त भेदभाव की दीवारें ढहती नजर आयीं.भाईचारगी से बढ़ेगी जिले की पहचान
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सरवर आलम ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच प्रेम व भाईचारे को प्रगाढ़ करना है. उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य है कि हम आपस में मिल-जुलकर, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पर्व मनाएं. यही वह परंपरा है जिससे हमारे किशनगंज जिले की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान पूरी दुनिया में बरकरार रहेगी. उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की भावुक अपील भी की.एकता का सशक्त माध्यम है ईद मिलन
वहीं, मौके पर मौजूद एआइएमआइएम नेता शाहिद आलम ने इस आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईद मिलन समारोह केवल खुशी मनाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि हमारी असली शक्ति हमारी एकता में है. इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे व विधायक की इस पहल की सराहना की. देर शाम तक चले इस कार्यक्रम ने कोचाधामन के सामाजिक ताने-बाने को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




