सूने घर में चोरी, पुलिस ने की जांच

सूने घर में चोरी, पुलिस ने की जांच
किशनगंज. शहर के कबीर चौक में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. गृहस्वामिनी किसी सरकारी कार्यालय में कार्यरत हैं. वह किसी कार्य से शहर से बाहर गयी हैं. रविवार को आसपड़ोस के लोगों की नजर घर के टूटे दरवाजे पर पड़ी. स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी, लेकिन गृहस्वामिनी के शहर से अनुपस्थित रहने के कारण क्षति का आकलन नहीं किया जा सका. फिलहाल मामले की शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










