युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर की आत्महत्या

बहादुरगंज नप के वार्ड नंबर 2 स्थित साहेब टोला बिरनिया में 22 वर्षीय युवक पिंटू कुमार सिन्हा पिता कैलू सिन्हा ने बीते शनिवार की देर रात अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन

बहादुरगंज. बहादुरगंज नप के वार्ड नंबर 2 स्थित साहेब टोला बिरनिया में 22 वर्षीय युवक पिंटू कुमार सिन्हा पिता कैलू सिन्हा ने बीते शनिवार की देर रात अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. पिंटू बहादुरगंज स्थित किसी होटल में कारीगर का कामकाज कर अपना परिवार चलाता था. जिसकी शादी तकरीबन 6-7 महीने पूर्व ही भौरादह गांव में हुई थी. आत्महत्या का कारण पति-पत्नी के बीच मामूली पारिवारिक विवाद बताया गया है. सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया है. मिली सूचना के अनुसार मृतक युवक यहां रोज की तरह ही बहादुरगंज स्थित होटल में कामकाज कर रात्रि में अपना घर वापस चला गया था. इस बीच उसने देर रात अपने ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी. सुबह होते ही घटना की जानकारी घर के सदस्यों को मिली. घटना की सूचना के साथ ही सुबह एसडीपीओ गौतम कुमार, बहादुरगंज सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर संजय पांडे व थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गये. थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की शिकायत पर यू डी केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन