ePaper

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें 1 मार्च 2026 से क्या है ताजा भाव

Updated at : 01 Mar 2026 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Prices From 1 March

1 मार्च से एलपीजी की कीमतें

LPG Prices From 1 March: क्या होली के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है? तेल कंपनियों ने मार्च 2026 के लिए एलपीजी के नए दाम जारी कर दिए हैं. इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में राहत दी गई है, जिसकी पूरी रेट लिस्ट आप इस आर्टिकल में देख सकते हैं.

विज्ञापन

LPG Prices From 1 March: देशभर में होली के त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं, और इसी बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने मार्च 2026 के लिए एलपीजी (LPG) सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं. इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 28 रुपये से लेकर 31 रुपये तक की कटौती की गई है. हालांकि, घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए जानते हैं आपके शहर में अब सिलेंडर किस दाम पर मिलेगा.

कमर्शियल सिलेंडर कितना सस्ता हुआ?

फरवरी में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद, मार्च का महीना राहत लेकर आया है. दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1740.5 रुपये का मिलेगा, जो पहले 1768.5 रुपये था. सबसे बड़ी कटौती कोलकाता में देखी गई है, जहां दाम 31 रुपये घटकर 1844.5 रुपये हो गए हैं. मुंबई में इसकी कीमत 1692 रुपये और चेन्नई में 1899.5 रुपये तय की गई है.

घरेलू गैस के दाम क्यों नहीं बदले?

जहां एक तरफ कमर्शियल सिलेंडर के दाम घट रहे हैं, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 अप्रैल 2025 से स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में यह आज भी 853 रुपये में मिल रहा है. सरकार और तेल कंपनियों (जैसे Indian Oil, HPCL और BPCL) ने पिछले करीब एक साल से आम जनता की रसोई के बजट को प्रभावित नहीं होने दिया है.

आपके शहर में अब क्या है नया रेट?

शहर19kg सिलेंडर (नया रेट)14.2kg सिलेंडर (रेट)
दिल्ली₹1740.5₹853
मुंबई₹1692₹852.50
कोलकाता₹1844.5₹879
चेन्नई₹1899.5₹868.50

ये भी पढ़ें: क्या आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता? देखें 1 मार्च की रेट लिस्ट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola