छात्रों ने डीएम से एनसीसी टीचर को नियुक्त करने का किया अनुरोध

छात्रों ने डीएम से एनसीसी टीचर को नियुक्त करने का किया अनुरोध
ठाकुरगंज. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में स्कूल की छात्राओं ने जिला पदाधिकारी विकास राज से स्कूल में एनसीसी शिक्षक की पोस्टिंग की मांग कर दी. इस मामले में विद्यालय की छात्राओं ने जिला पदाधिकारी से कहा की पहले स्कूल में एनसीसी शिक्षिका थी लेकिन नए नियमों के अनुसार अब शिक्षिका की उम्र 42 वर्ष से नीचे कर दी गई है जिस कारण वे एनसीसी की पढ़ाई से वंचित हैं. बता दें कि एनसीसी की एबीसी प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले छात्रों को सेना व पुलिस के साथ राजकीय सेवाओं में नौकरी के लिए वेटेज प्रदान किया जाता है. इससे एनसीसी करने के लिए छात्रों में होड़ रहती है. लेकिन सभी स्कुलो और कॉलेजों में एनसीसी के न होने से छात्र चाह करके भी इस विषय को पढ़ने से वंचित रह जाते हैं. वहीं इस पूरे मामले में जिला पदाधिकारी विकास राज ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन छात्राओं को दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




