यातायात नियम तोड़ने वाले दो पुलिस का काटा चालान

Updated:
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने वाले दो पुलिस का काटा चालान

विज्ञापन

किशनगंज. यातायात नियम तोड़ने व बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. एसपी के निर्देश पर अब पुलिस कर्मियों का भी चालान काटा जा रहा है. जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु को रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है. शनिवार से अभियान की शुरुआत की गयी है. ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है. ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान किशनगंज में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक व एक महिला सिपाही को बिना हेलमेट के बाइक चलाते पाया. दोनों का तत्काल चालान काट दिया गया. यह कार्रवाई पुलिस विभाग में हलचल पैदा कर रही है, क्योंकि स्वयं पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करते पाये गये. एसपी संतोष कुमार ने कहा कि आम जनता के साथ-साथ सभी पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों व सरकारी कर्मचारियों को मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना व यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए. साथ ही यातायात डीएसपी व यातायात थानाध्यक्ष सहित सभी थानाध्यक्षों को अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. किशनगंज पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए बाइक चलाते समय हर हाल में हेलमेट लगाएं. वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बिना किसी भेदभाव के चालान काटा जाएगा व जुर्माना वसूला जायेगा.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन