बुनियादी सुविधाओं से वंचित पत्थरघट्टी पंचायत के कई गांव

Updated:
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं से वंचित पत्थरघट्टी पंचायत के कई गांव

विज्ञापन

किशनगंज. पथरघट्टी के काशीबाड़ी, मालप्रति, पत्थरघाटी व पश्चिम बीबीगंज गांव आजादी के सात दशक बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. पंचायत के वार्ड नंबर 1, 2 व 3 के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क, पुल-पुलिया के अभाव में भारी परेशानी झेल रहे हैं. खासकर बरसात के दिनों में हालात बदतर हो जाते हैं. आवागमन ठप हो जाता है. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है. मरीजों को अस्पताल लेकर जाना मुश्किल हो जाता है. जानकारी के अनुसार पंचायत के इन गांव के लगभग हजारों की आबादी रोज इन समस्याओं से जूझ रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार से इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेकर शीघ्र समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन