सुहिया घाट पर पुल निर्माण की मांग

Updated:
विज्ञापन

सुहिया घाट पर पुल निर्माण की मांग

विज्ञापन

किशनगंज. टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिलहनियां पंचायत स्थित सुहिया घाट पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर रेतुआ नदी पार करनी पड़ती है. आपातकालीन स्थिति में काफी परेशानी होती है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. पानी का बहाव तेज होने से नदी पार करना बेहद खतरनाक हो जाता है, लेकिन विकल्प नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरन यही रास्ता अपनाना पड़ता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित व सुविधाजनक यातायात सुविधा मिल सके.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन