ePaper

आज से ''फेस रिकॉग्निशन'' के जरिए लगेगी छात्रों की क्लास

Updated at : 21 Jan 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
आज से ''फेस रिकॉग्निशन'' के जरिए लगेगी छात्रों की क्लास

आज से 'फेस रिकॉग्निशन' के जरिए लगेगी छात्रों की क्लास

विज्ञापन

हर शिक्षक को खींचनी होगी क्लास की सामूहिक फोटो; ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर होगी अपलोड

ठाकुरगंज. सूबे के सरकारी स्कूलों में अब हाजिरी रजिस्टर का दौर समाप्त होने वाला है. शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, 22 जनवरी से स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति चेहरे की पहचान (फेस रिकॉग्निशन) के आधार पर ली जाएगी. बुधवार को विभाग ने इस डिजिटल हाजिरी व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश जारी कर दिया है, जिससे पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद है.

दो टैबलेट से लैस होंगे स्कूल, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

इस नयी योजना के तहत हर सरकारी विद्यालय को दो टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा ने बताया कि प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक टैब की आपूर्ति कर दी गई है. प्रधानाध्यापक और तकनीकी रूप से दक्ष एक नोडल शिक्षक को इसके संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. ई-शिक्षा कोष सहित विभाग के सभी जरूरी ऐप टैब में पहले से इंस्टॉल हैं, जिससे छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है.

मिड-डे मील के ”फर्जीवाड़े” पर लगेगा अंकुश

ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का सबसे बड़ा लाभ मिड-डे मील योजना में दिखेगा. प्रतिदिन बच्चों की सामूहिक फोटो ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. फोटो इस प्रकार ली जाएगी कि हर बच्चे का चेहरा स्पष्ट नजर आए. इससे लाभार्थियों की संख्या का सटीक रिकॉर्ड रहेगा और फर्जी हाजिरी के आधार पर होने वाले राशन के खेल पर लगाम लगेगी.

शिक्षकों को भी समय का रहना होगा पाबंद

हाजिरी प्रक्रिया के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गयी हैं. टैबलेट-1 का उपयोग बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील की रिपोर्टिंग और स्कूल की अन्य गतिविधियों के लिए होगा. वर्ग शिक्षक अपनी आईडी से बच्चों की फोटो अपलोड करेंगे. बलेट-2 के माध्यम से शिक्षक स्वयं अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे. चेतना सत्र के दौरान प्रधानाध्यापक (एचएम) की आइडी से चेतना सत्र की फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा.

समय से पहुंचना होगा स्कूल

अब शिक्षकों की हाजिरी भी टैबलेट व फेशियल रिकॉग्निशन से बनेगी, जिसके लिए उन्हें निर्धारित समय पर स्कूल परिसर के भीतर मौजूद रहना होगा. विभाग की योजना भविष्य में कक्षा के दौरान पढ़ाते हुए तस्वीरों को भी पोर्टल पर अपलोड करवाने की है, ताकि पठन-पाठन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन