ePaper

मारपीट का नामजद आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 20 Jan 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट का नामजद आरोपित गिरफ्तार

मारपीट का नामजद आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना की पुलिस ने मंगलवार को भूमि विवाद मामले में मारपीट को लेकर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार आरोपित साहिल पिता आबिद बुधरा पंचायत के पियाकुड़ी गांव का रहने वाला है. कांड के वादी अख्तर में बताया कि पियाकुड़ी गांव के आबिद के साथ बीते कुछ दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था. जिसे स्थानीय सरपंच एवं पंचों की उपस्थिति में एक सप्ताह पूर्व सामाजिक बैठक कर विवादित भूमि की मापी करने के बाद मामला खत्म कर दिया गया था. जिसके बाद वह 14 जनवरी की सुबह अपने उक्त जमीन पर घर बना रहे थे. इसी दौरान कांड के नामजद आरोपित आबिद हुसैन, शाहिल, साकेरून निशा, सनजरी सभी ग्राम पियाकुड़ी उनके घर बनाने के कार्य में बाधा डालकर उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. इसी बीच शाहिल अपने हाथ में लोहे के रड से उनकी पत्नी बुरफा खातून के माथे पर वार कर दिया था. इससे उनका सिर फट गया व अचेत होकर जमीन पर गिर गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पोठिया लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट को लेकर वादी अख्तर के आवेदन पर थाना कांड संख्या 13/26 दर्ज किया गया था. कांड के अनुसंधान के दौरान आरोपित साहिल की संलिप्तता सामने आयी थी. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन, अनुसंधानकर्ता महेश कुमार यादव, एसआई सुजीत कुमार, एसआइ विकास कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन