ePaper

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट मोड में

Updated at : 20 Jan 2026 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट मोड में

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट मोड में

विज्ञापन

किशनगंज. मुख्यमंत्री के जिले में आगामी प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. यह दौरा केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति को परखने का अवसर भी माना जा रहा है. इसी क्रम में सिविल सर्जन किशनगंज डॉ. राज कुमार चौधरी ने अपर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चूरली, ठाकुरगंज का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया.

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन के साथ डीसीएम सुमन सिन्हा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ठाकुरगंज डॉ. अखलाकुर रहमान भी मौजूद थे. टीम ने ओपीडी संचालन, दवा उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति, स्टोर रूम, साफ-सफाई, शौचालय, बिजली-पानी की व्यवस्था तथा मरीजों के लिए बैठने और प्रतीक्षालय की सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की. सिविल सर्जन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनज़र सभी व्यवस्थाएं न केवल दुरुस्त दिखें, बल्कि वास्तव में प्रभावी रूप से कार्यशील हों. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को समयबद्ध सेवा, अनुशासन और मरीज-हित को सर्वोपरि रखने का निर्देश दिया.

आपातकालीन तैयारियों की भी ली गयी समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की भी विशेष रूप से जांच की गई. आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, रेफरल प्रणाली, एंबुलेंस सेवा तथा मानव संसाधन की स्थिति पर भी अधिकारियों ने संज्ञान लिया. जहां-जहां कमियां पाई गईं, उन्हें त्वरित रूप से दूर करने के निर्देश दिए गए.

मरीजों से संवाद, फीडबैक पर दिया गया भरोसा

सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने मरीजों को भरोसा दिलाया कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चूरली सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, दवाओं, उपकरणों और मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. हमारा लक्ष्य है कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को परेशानी न हो और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें.

समन्वय से मजबूत हो रही व्यवस्था

डीसीएम सुमन सिन्हा एवं एमओआईसी डॉ. अखलाकुर रहमान ने भी निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया. स्वास्थ्य विभाग की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक समन्वय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने का गंभीर प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन