नाला निर्माण की चार योजनाओं को झटका, तीन रद्द और एक का फिर निकलेगा टेंडर

Updated:
विज्ञापन

रद्द टेंडर | Prabhat Khabar Network

ठाकुरगंज नगर पंचायत में प्रस्तावित चार आरसीसी नाला निर्माण योजनाओं की निविदा रद्द कर दी गई है। एक योजना के लिए फिर से टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

विज्ञापन

ठाकुरगंज,किशनगंज : नगर पंचायत ठाकुरगंज में प्रस्तावित चार आरसीसी नाला निर्माण योजनाओं को लेकर जारी निविदा में बड़ा बदलाव किया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद नगर पंचायत कार्यालय की ओर से शुद्धि पत्र जारी कर चार समूहों पर लिए गये निर्णय की जानकारी दी गयी है. इसमें तीन समूहों की निविदा रद्द कर दी गयी है, जबकि एक समूह को दोबारा निविदा की प्रक्रिया अपनाने के लिए निरस्त किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय से जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, कार्यालय पत्रांक 244, दिनांक 12 फरवरी 2026 के माध्यम से जारी निविदा आमंत्रण सूचना संख्या 08/2025-26 में संशोधन किया गया है. उक्त निविदा का प्रकाशन 17 फरवरी 2026 को समाचार पत्रों में हुआ था.

तीन योजनाओं की निविदा रद्द

शुद्धि पत्र में बताया गया है कि कार्यपालक अभियंता, नगर विकास प्रमंडल, किशनगंज के पत्रांक 583, दिनांक दो जुलाई 2026 से प्राप्त निर्देश के आलोक में समूह संख्या 01, 05 एवं 06 को रद्द कर दिया गया है. वहीं अधीक्षण अभियंता, नगर विकास अंचल, पूर्णिया के पत्रांक 525 के निर्देश पर समूह संख्या 04 को दोबारा निविदा की प्रक्रिया अपनाने के लिए निरस्त किया गया है.

इन इलाकों में होना था नाला निर्माण

रद्द या पुनर्निविदा की प्रक्रिया में शामिल योजनाओं में वार्ड संख्या पांच में रेलवे रोड से भटधला के पास तक ढक्कन सहित आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड संख्या दो में खोरापट्टी रोड से भटधला चौक तक ढक्कन सहित आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड संख्या दो में राम जानकी मंदिर से प्रखंड कार्यालय के समीप तक ढक्कन सहित आरसीसी नाला निर्माण तथा वार्ड संख्या एक में सिकंदर पटेल के घर के समीप से जलीबियामोर तक ढक्कन सहित आरसीसी नाला निर्माण शामिल है.

शुद्धि पत्र में समूह संख्या 01, 05 एवं 06 के सामने रद्द अंकित किया गया है, जबकि समूह संख्या 04 के सामने दोबारा निविदा के लिए रद्द किया गया है. इस तरह चार प्रस्तावित नाला योजनाओं में तीन की निविदा प्रक्रिया समाप्त हो गयी है, जबकि एक योजना के लिए फिर से निविदा निकाली जायेगी.

नगर पंचायत की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि संबंधित तिथि और कंडिका में आवश्यक संशोधन किया गया है. निविदा की अन्य नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी.


विज्ञापन
बच्छराज

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन