कोचाधामन में सुबह से लापता 10 वर्षीय बच्चे का धार से मिला शव, इलाके में मची सनसनी
परिजनों से बात करते पूर्व विधायक मुजाहिद आलम | Prabhat Khabar Network
किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में लापता 10 वर्षीय बच्चे का शव सुंदरबाड़ी के समीप धार से बरामद हुआ है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पूर्व विधायक ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.
किशनगंज : कोचाधामन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह से लापता 10 वर्षीय बच्चे का शव सुंदरबाड़ी के समीप धार से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी.
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोचाधामन पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
बताया गया कि बच्चा मंगलवार सुबह से लापता था. परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश कर रहे थे. इसी दौरान सुंदरबाड़ी के समीप धार में उसका शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पूर्व विधायक ने जतायी हत्या की आशंका
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक मुजाहिद आलम भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बच्चे की मौत पर चिंता जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है. बच्चे की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गौरव कुमार
गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








