26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, नूरी मस्जिद से कटहलडांगी तक जाएगा जुलूस

Updated:
विज्ञापन

शुरू हो रही तैयारी Prabhat Khabar Network

ठाकुरगंज में ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां तेज हैं। 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

ठाकुरगंज : ईद मिलादुन्नबी को लेकर ठाकुरगंज में तैयारियां तेज हो गयी हैं. 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाएगा. इस अवसर पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा. जुलूस को लेकर आयोजन समितियों और स्थानीय लोगों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पर्व को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गयी है. जगह-जगह ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाओं वाले बैनर लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा सजावटी सामान के अस्थायी स्टॉल भी लगाए गये हैं. रंग-बिरंगी सजावटी सामग्री और धार्मिक संदेशों वाले बैनरों से बाजार का माहौल त्योहारमय नजर आ रहा है.

जुलूस की तैयारी को लेकर स्थानीय स्तर पर बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं. जुलूस में शामिल होने वाले अकीदतमंदों के लिए शरबत, तबर्रुक और बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जा रही है. आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है.

नूरी मस्जिद से शुरू होगा जुलूस

आयोजन से मिली जानकारी के अनुसार जुलूस पेट्रोल पंप चौक स्थित नूरी मस्जिद से शुरू होगा. इसके बाद जुलूस ठाकुरगंज मुख्य मार्ग से होते हुए कटहलडांगी तक पहुंचेगा. जुलूस के दौरान यातायात और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी स्थानीय स्तर पर तैयारी की जा रही है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस की याद में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है. इस अवसर पर मिलाद, धार्मिक कार्यक्रम और जुलूस सहित विभिन्न आयोजन किए जाते हैं. ठाकुरगंज में भी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

तोरण द्वार  दो सजने लगी दुकान | Prabhat Khabar Network
सजने लगी दुकान | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
बच्छराज

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन