रोटी की तलाश में दे रहे हादसे को खुला न्योता, ढलाई मशीन पर बैठकर सफर कर रहे मजदूर
पिकअप पर सवार मजदूर | Prabhat Khabar Network
ठाकुरगंज में मालवाहक वाहन पर ढलाई मशीन के ऊपर बैठकर सफर करते मजदूरों की तस्वीरें सामने आई हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। प्रशासन पर उठे सवाल।
ठाकुरगंज : रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करने निकले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आयी है. सड़क पर एक मालवाहक वाहन पर ढलाई मशीन लदी थी और उसी मशीन के ऊपर कई मजदूर बैठे हुए थे. बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के इस तरह सफर करना हादसे को न्योता देने जैसा है.
आपके शहर में
मशीन पर बैठे मजदूरों के लिए न तो सुरक्षित बैठने की व्यवस्था थी और न ही गिरने से बचाव का कोई इंतजाम. वाहन के अचानक ब्रेक लगाने, सड़क के गड्ढे में जाने या तेज मोड़ पर असंतुलित होने की स्थिति में मजदूर सीधे सड़क पर गिर सकते हैं. ऐसे में गंभीर हादसा होने की आशंका बनी रहती है.
रोटी के लिए जोखिम में जिंदगी
निर्माण कार्य में मजदूरी करने वाले इन लोगों के लिए रोजी-रोटी जरूरी है, लेकिन काम तक पहुंचने का यह तरीका उनकी जान पर भारी पड़ सकता है. जिस ढलाई मशीन का इस्तेमाल निर्माण कार्य में होना है, उसी के ऊपर मजदूरों को बैठाकर सड़क पर ले जाया जा रहा था.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मालवाहक वाहनों पर मजदूरों को इस तरह बैठाकर ले जाने की प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए. वाहन के अचानक रुकने या किसी दूसरे वाहन से टक्कर की स्थिति में मशीन पर बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिलेगा.
बड़े हादसे से पहले कार्रवाई की मांग
तस्वीर सामने आने के बाद यातायात व्यवस्था और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग को ऐसे वाहनों की जांच करनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए.
स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले ही ऐसे जोखिम भरे सफर पर रोक लगाना जरूरी है. मजदूरों की जिंदगी की कीमत किसी भी काम या जल्दबाजी से कहीं अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By बच्छराज
बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








