संगठित होकर पशु व मानव कल्याण के लिए कार्य करें टीम

संगठित होकर पशु व मानव कल्याण के लिए कार्य करें टीम
पहाड़कट्टा. विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास ने पशु चिकित्सकों को बधाई देते हुए एक टीम के रूप में संगठित होकर पशु एवं मानव कल्याण के लिए कार्य करने की अपील की. उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर पशुपालन के क्षेत्र में लगे सभी लोगों को एक इकाई के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम के आयोजक सचिव डॉ आनंद मोहन ने बताया कि विश्व भर के पशु चिकित्सकों को सम्मान देने और पशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है. विश्व पशु चिकित्सा दिवस को मद्देनजर रखते हुए पशु चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा सप्ताह भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन में पशुओं के लिए बांझपन शिविर, पशु स्वास्थ्य शिविर, पोस्टर प्रतियोगिता एवं विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान थे. सप्ताह भर चले कार्यक्रम में सम्मिलित विभिन्न प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










