10 जून से विद्यालयों में नयी समय सारणी के अनुसार होगा शिक्षण कार्य

Updated at : 06 Jun 2024 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
10 जून से विद्यालयों में  नयी समय सारणी के अनुसार होगा शिक्षण कार्य

सरकारी शिक्षक 10 जून से नयी समय सारिणी से स्कूलों में पढ़ाएंगे. विभाग ने स्कूलों की समय सारिणी में परिवर्तन किया है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. सरकारी शिक्षक 10 जून से नयी समय सारिणी से स्कूलों में पढ़ाएंगे. विभाग ने स्कूलों की समय सारिणी में परिवर्तन किया है. नये आदेश के अनुसार सुबह 6:30 बजे से स्कूल का संचालन शुरू होगा और 10:50 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी. वही 11:30 तक मिशन दक्ष की पढ़ाई होगी. इसके बाद 12 बजे तक मध्याह्न भोजन बच्चों को दिया जाएगा. 10 से 30 जून तक के लिए घोषित इस समय सारिणी के अनुसार शिक्षकों को 10 मिनट पहले आने को कहा गया है. स्कूल सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगे. 6:30 से 6:45 बजे के बीच प्रार्थना का समय तय किया गया है. जबकि पहली घंटी सुबह 6:45 बजे लगेगी. यानी पहली कक्षा सुबह पौने सात बजे शुरू होगी दूसरी कक्षा सुबह 7:20 बजे से 7:55 बजे तक, तीसरी घंटी 7:55 बजे से 8:30 बजे तक, चौथी घंटी सुबह 8:30 से 9:05 बजे तक, पांचवी घंटी 9:05 बजे से 9:40 बजे तक,छठी घंटी 9:40 बजे से 10:15 बजे तक और आखिरी घंटी 10:15 से 10: 50 बजे सुबह तक चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन